News – India Tourism Development Corporation

आईटीडीसी ने वृक्षित फाउंडेशन के बच्चों के साथ होली मनाई

“भारत पर्यटन विकास निगम ने दि अशोक होटल में एनजीओ वृक्षित फाउंडेशन के साथ दिल छू लेने वाली होली समारोह का आयोजन किया। बच्चों ने होटल द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर बहुत अच्छा समय बिताया। उनके उत्साह को बढ़ाते हुए, शेफ द्वारा बाजरा को शामिल करते हुए होली के पारंपरिक व्यंजन बनाए गए, जिसने पोषण और स्वाद में और वृद्धि की। थाली में गुझिया, पापड़ी चाट, ठंडाई, गोल गप्पे, चीला, पाव भाजी, जैसे कई अन्य प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन प्रस्तुत किए गए। पौष्टिक विकल्पों को सुनिश्चित करने के लिए, शेफ द्वारा रंग-बिरंगे डिप्स तैयार करने के लिए पालक और चुकंदर, जैसी पोषक सामग्री को शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त, श्री सुनील कुमार शर्मा, मुख्य सतर्कता अधिकारी, आईटीडीसी ने आईटीडीसी के प्रबंधकवर्ग सहित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया और बच्चों को गिफ्ट हैम्पर्स भी वितरित किए।”

पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए 9वां अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट

27 से 29 नवंबर, 2021 तक कोहिमा में नागालैंड पर्यटन, राज्य सरकार, नागालैंड की संबद्धता में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट 2021 आयोजित किया गया।
27 नवंबर, 2021 को राजकीय बैंक्विट हॉल, कोहिमा में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नागालैंड पर्यटन के कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। दूसरे दिन, सचिव पर्यटन, भारत सरकार की पांच देशों के राजनयिकों की उच्च स्तरीय गोलमेज़ चर्चा और एक बी2बी सत्र सहित पूर्वोत्तर राज्य की प्रस्तुतियाँ, विभिन्न थीम आधारित विषयों पर पैनल चर्चा हुईं । देशभर के छात्रों के साथ एक सत्र भी था, जिसका विषय था – पर्यटन: एक नया आयाम: युवाओं के साथ चर्चा। इस सत्र में सचिव (पर्यटन) और अपर महानिदेशक (पर्यटन) ने भाग लिया। तीसरे दिन में कोहिमा द्वितीय विश्व-युद्ध के समाधि-स्थल की तकनीकी यात्राएं, बाद में देश के प्रथम हरित ग्राम – खोनोमा और पुली बैज का ट्रेक शामिल थे।
आईटीएम में पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित भोज के दौरान के दौरान, फैशन शो, खाद्य प्रदर्शन एवं एनईजेडसीसी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आईटीडीसी-अशोक समारोह, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आधिकारिक समारोह प्रबंधक था और उसने 9वें आईटीएम, 2021 के आयोजन स्थलों पर सभी लॉजिस्टिक्स सहायता का निष्पादन संभाला, जो शानदार रूप से सफल रहा।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के तहत) द्वारा यूनाइटेड किंगडम में निम्नलिखित स्थलों पर “गंगा कनेक्ट” प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया

  • ग्लासगो में सिटी ऑफ ग्लासगो कॉलेज में : 8-10 नवंबर, 2021
  • कार्डिफ़ में कार्डिफ़ यूनिवर्सिटी में : 12-14 नवंबर, 2021
  • बर्मिंघम में रॉयल बर्मिंघम कंजरवेटायर हॉल में : 15-17 नवंबर, 2021
  • ऑक्सफोर्ड में ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में 18-19 नवंबर, 2021M
  • लंदन में भारतीय उच्चायोग में, 23-25 नवंबर, 2021

प्रदर्शनी की शुरुआत, भारत के माननीय प्रधान मंत्री के संदेश वाले पैनल के साथ हुई, जिसके बाद पंच प्रयाग, ऊपरी, मध्य और निचली गंगा पर पैनल प्रस्तुत किए गए। इसमें राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा गंगा घाटी में कार्यों, गंगा में यूके-भारत भागीदारी, गंगा घाटी में यूके टेक्नोलॉजी को भी प्रदर्शित किया गया। 9 नवंबर, 2021 को ग्लासगो में माननीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भारत सरकार, श्री भूपेंद्र यादव ने प्रदर्शनी का दौरा किया। कार्डिफ में प्रदर्शनी का उद्घाटन मार्क ड्रेकफोर्ड (वेल्स के प्रथम मंत्री) और यूनाइटेड किंगडम में भारत के भारतीय उच्चायुक्त द्वारा किया गया। सभी स्थलों पर प्रदर्शनियों में एचसीआई, यूके, एनएमसीजी और संबंधित विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों के प्रतिष्ठित सदस्यों ने भाग लिया।

आईटीडीसी- अशोक समारोह, एनएमसीजी की ओर से आधिकारिक समारोह प्रबंधक था और इसने यूनाइटेड किंगडम के 5 शहरों में सभी स्थलों पर ब्रांडिंग और साइनेज सहित प्रदर्शनियों के क्यूरेशन, डिज़ाइनिंग और फेब्रिकेशन का कार्य किया, जिसे सभी आगंतुकों द्वारा अत्यधिक सराहा गया।

अशोक ट्रैवल्स एंड टुअर्स ने सीआरपीएफ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आईटीडीसी के यात्रा प्रभाग, अशोक ट्रैवल्स एंड टुअर्स ने अखिल भारत में हवाई टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन यात्रा समाधान प्रदान करने के लिए सीआरपीएफ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन पर राजीव आनंद, प्रधान प्रबंधक – एटीटी और श्री एम एस भाटिया, आईपीएस, आईजी (प्रशासन) द्वारा 26 नवंबर, 2021 को श्री एस डी पॉल, उपाध्यक्ष (वित्त व लेखा) और दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

पीएम गति शक्ति

पीएम – गति शक्ति” का शुभारंभ: माननीय प्रधान मंत्री द्वारा 13 अक्टूबर, 2021 को आईटीपीओ, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में मल्टी मोडल कनेक्टिविटी के लिए राष्ट्रीय मास्टर प्लान का उद्घाटन श्री नितिन जयराम गडकरी – सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, श्री पीयूष गोयल- वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री, श्री सर्बानंद सोनोवाल – पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री, श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया – नागरिक उड्डयन मंत्री, श्री हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, श्री राज कुमार सिंह – ऊर्जा मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव – रेल मंत्री की उपस्थिति में किया गया। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सहित-कन्वेंशन सेंटर (आई.ई.सी.सी.) परियोजना के एक भाग के रूप में नए प्रदर्शनी परिसर (हॉल 2,3,4 और 5) का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा, रेल मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, दूरसंचार विभाग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संसक्त विस्तार, सुदृढ़ीकरण और सुगम जीवन और व्यवसाय के लिए- “पीएम-गति शक्ति” राष्ट्रीय मास्टर प्लान के नए प्रतिमान को सक्षम करने के लिए अलग-अलग तीन सत्र भी आयोजित किए गए। इस भव्य शुभारंभ का आयोजन उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग, भारत सरकार द्वारा किया गया और इसे आईटीडीसी- अशोक समारोह द्वारा निष्पादित और प्रबंधित किया गया।

आईटीडीसी ने स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर जागरूकता सत्र आयोजित किया

स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर, भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने होटल अशोक में अपनी सभी महिला कार्यपालकों के लिए ‘कैंसर रोग ऑन्कोलॉजिस्ट शैक्षिक सत्र’ पर एक इन-हाउस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का संचालन डॉ. नेहा सहगल, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट, फोर्टिस अस्पताल और सुश्री रानू राणा, इंस्पेक्टर सीआईएसएफ और कैंसर सर्वाइवर द्वारा महिला कर्मचारियों को स्तन कैंसर के लक्षणों और कारणों के बारे में शिक्षित करने के लिए किया गया। इसका प्रबंधन आईटीडीसी के मानव संसाधन विकास प्रभाग – अशोक आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंध संस्थान (एआईएचएंडटीएम) द्वारा किया गया ।

X