पीएम गति शक्ति – India Tourism Development Corporation
समाचार

10 November 2021

पीएम गति शक्ति

पीएम - गति शक्ति" का शुभारंभ: माननीय प्रधान मंत्री द्वारा 13 अक्टूबर, 2021 को आईटीपीओ, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में मल्टी मोडल कनेक्टिविटी के लिए राष्ट्रीय मास्टर प्लान का उद्घाटन श्री नितिन जयराम गडकरी - सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, श्री पीयूष गोयल- वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री, श्री सर्बानंद सोनोवाल – पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री, श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया - नागरिक उड्डयन मंत्री, श्री हरदीप सिंह पुरी - पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, श्री राज कुमार सिंह - ऊर्जा मंत्री, श्री अश्विनी वैष्णव - रेल मंत्री की उपस्थिति में किया गया। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सहित-कन्वेंशन सेंटर (आई.ई.सी.सी.) परियोजना के एक भाग के रूप में नए प्रदर्शनी परिसर (हॉल 2,3,4 और 5) का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा, रेल मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, दूरसंचार विभाग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संसक्त विस्तार, सुदृढ़ीकरण और सुगम जीवन और व्यवसाय के लिए- “पीएम-गति शक्ति" राष्ट्रीय मास्टर प्लान के नए प्रतिमान को सक्षम करने के लिए अलग-अलग तीन सत्र भी आयोजित किए गए। इस भव्य शुभारंभ का आयोजन उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग, भारत सरकार द्वारा किया गया और इसे आईटीडीसी- अशोक समारोह द्वारा निष्पादित और प्रबंधित किया गया।

X