राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के तहत) द्वारा यूनाइटेड किंगडम में निम्नलिखित स्थलों पर “गंगा कनेक्ट” प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया – India Tourism Development Corporation
समाचार

30 November 2021

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के तहत) द्वारा यूनाइटेड किंगडम में निम्नलिखित स्थलों पर “गंगा कनेक्ट” प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया

  • ग्लासगो में सिटी ऑफ ग्लासगो कॉलेज में : 8-10 नवंबर, 2021
  • कार्डिफ़ में कार्डिफ़ यूनिवर्सिटी में : 12-14 नवंबर, 2021
  • बर्मिंघम में रॉयल बर्मिंघम कंजरवेटायर हॉल में : 15-17 नवंबर, 2021
  • ऑक्सफोर्ड में ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में 18-19 नवंबर, 2021M
  • लंदन में भारतीय उच्चायोग में, 23-25 नवंबर, 2021

प्रदर्शनी की शुरुआत, भारत के माननीय प्रधान मंत्री के संदेश वाले पैनल के साथ हुई, जिसके बाद पंच प्रयाग, ऊपरी, मध्य और निचली गंगा पर पैनल प्रस्तुत किए गए। इसमें राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा गंगा घाटी में कार्यों, गंगा में यूके-भारत भागीदारी, गंगा घाटी में यूके टेक्नोलॉजी को भी प्रदर्शित किया गया। 9 नवंबर, 2021 को ग्लासगो में माननीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भारत सरकार, श्री भूपेंद्र यादव ने प्रदर्शनी का दौरा किया। कार्डिफ में प्रदर्शनी का उद्घाटन मार्क ड्रेकफोर्ड (वेल्स के प्रथम मंत्री) और यूनाइटेड किंगडम में भारत के भारतीय उच्चायुक्त द्वारा किया गया। सभी स्थलों पर प्रदर्शनियों में एचसीआई, यूके, एनएमसीजी और संबंधित विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों के प्रतिष्ठित सदस्यों ने भाग लिया।

आईटीडीसी- अशोक समारोह, एनएमसीजी की ओर से आधिकारिक समारोह प्रबंधक था और इसने यूनाइटेड किंगडम के 5 शहरों में सभी स्थलों पर ब्रांडिंग और साइनेज सहित प्रदर्शनियों के क्यूरेशन, डिज़ाइनिंग और फेब्रिकेशन का कार्य किया, जिसे सभी आगंतुकों द्वारा अत्यधिक सराहा गया।

X