भारत पर्यटन विकास निगम, राम मनोहर लोहिया अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के स्वास्थ्य कामगारों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध करा रहा है – India Tourism Development Corporation
समाचार

09 June 2021

भारत पर्यटन विकास निगम, राम मनोहर लोहिया अस्पताल और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के स्वास्थ्य कामगारों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध करा रहा है

इस महामारी के विरुद्ध जारी लड़ाई में स्वास्थ्य-सेवा समुदाय अग्रसर रहा है। वर्तमान लॉकडाउन के बीचआईटीडीसीस्वास्थ्य-सेवा समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सरकारी अस्पतालोंअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और राम मनोहर लोहिया के स्वास्थ्य कामगारों को प्रतिदिन 500 तक पैक किया हुआ भोजन  उपलब्ध करा रहा है।आईटीडीसी के प्रमुख होटलदि अशोक की रसोई में सभी सुरक्षा और स्वच्छता प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यह भोजन पकाया जा रहा है। भारत पर्यटन विकास निगमइस कठिन समय में स्वास्थ्य-सेवा समुदाय के कार्य और निष्ठा के प्रति आभारी है।

X