होटल दि अशोक में उत्सव का माहौल था, लॉबी को गेंदे के फूलों, औपचारिक लालटेन और ओलंपिक रिंगों से सजाया गया। टोक्यो ओलंपिक, 2020 में पदक विजेताओं और अन्य उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों के स्वागत में विशेष व्यवस्था की गई, जैसे प्रकाश व्यवस्था से जगमगाती लॉबी आदि। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल सात पदक जीते, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।