भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने दि अशोक, नई दिल्ली में टोक्यो 2020 के पैरालंपिक चैंपियनों की मेजबानी की। – India Tourism Development Corporation
समाचार

13 September 2021

भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने दि अशोक, नई दिल्ली में टोक्यो 2020 के पैरालंपिक चैंपियनों की मेजबानी की।

टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में कुल 19 पदक हासिल करने वाले, भारतीय पैरालंपिक दल का दि अशोक, नई दिल्ली में भव्य स्वागत किया गया और यह प्रतिष्ठित होटल गर्व, गौरव और उत्सव से गुंजायमान हो उठा। पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (आईटीडीसी) के अंतर्गत इस प्रमुख परिसंपत्ति ने टोक्यो से लौटने के बाद टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा आयोजित, पैरा-ओलंपियनों के लिए भव्य सम्मान समारोह की शोभा श्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय खेल और युवा कार्यक्रम मंत्री और श्री निशीथ प्रमाणिक, युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री, श्री किरेन रिजिजू, भारत के कानून और न्याय मंत्री, सुश्री दीपा मलिक, अध्यक्ष, भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) और अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ाई। इस समारोह को सफल बनाने के लिए, अशोक होटल की टीम ने पूरे प्रतिनिधिमंडल के लिए आरामदायक और सुखद प्रवास सुनिश्चित करने के लिए रात-दिन काम किया, जिसमें पदक विजेता, भाग लेने वाले एथलीट और सहयोगी दल शामिल थे। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी हितधारकों के लिए सर्वोत्तम आतिथ्य प्रदान किया जाए और दिव्यांग अतिथियों के लिए उच्चतम कमरों की मालसूची का उपयोग किया गया।

X