संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति द्वारा दिनांक 29.06.2021 को निगम मुख्यालय (आईटीडीसी) के साथ निरीक्षण-बैठक – India Tourism Development Corporation
समाचार

01 July 2021

संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति द्वारा दिनांक 29.06.2021 को निगम मुख्यालय (आईटीडीसी) के साथ निरीक्षण-बैठक

संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उप समिति द्वारा दिनांक 29.06.2021 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भारत पर्यटन विकास निगम मुख्यालय (आईटीडीसी) के साथ निरीक्षण- बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में उपाध्यक्ष माननीय सांसद श्री भर्तृहरि महताब और माननीय संयोजक महोदया प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के अलावा अन्य माननीय सांसदगण उपस्थित थे। आईटीडीसी का प्रतिनिधित्व श्री जी कमलावर्धन राव, आईएएस, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक ने किया। उनके साथ श्री पीयूष तिवारी, निदेशक (वाणिज्यिक व विपणन), आईटीडीसी, सुश्री शशि महंत, प्रबंधक (राजभाषा) और पर्यटन मंत्रालय से श्री ज्ञान भूषण, आर्थिक सलाहकार और श्री मनोज दुबे, सहायक निदेशक (राजभाषा) बैठक में उपस्थित थे। माननीय समिति ने निगम में हो रहे राजभाषा हिंदी के कार्यों की समीक्षा की एवं मार्गदर्शन किया।

X