होटल्स | India Tourism Development Corporation
में आपका स्‍वागत है

दि अशोक

दि अशोक, अपने अद्भुत लुटियन विन्यास के सामंजस्य में उभरता हुआ प्रतीत होता है। राजधानी की चहल-पहल के बीच निराले प्राकृतिक परिवेश का आनंद उठाने के लिए इस प्रेरणात्मक अद्भुत वास्तुशिल्प की संकल्पना तैयार की गई है। इसका स्तंभ-रहित सम्मेलन हॉल कई दशकों से शहर का सबसे बड़ा और कई ऐतिहासिक भोजों का मेज़बान रहा है। दि अशोक ने कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों, समारोहों और विश्व-भर के राज्यों के प्रमुखों और दिग्गजों सहित उच्चतम स्तर के गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी की है। विभिन्न रेस्टोरेन्टों में वस्तुतः विश्व- स्तरीय भोजन परोसा जाता है। दि अशोक, विश्व-स्तरीय अवसंरचना सहित विशुद्ध भारतीय आतिथ्य का उत्कृष्ट उदाहरण है।

में आपका स्‍वागत है

होटल सम्राट

दिल्ली के डिप्लोमेटिक एनक्लेव के हरे-भरे और शांत इलाके में स्थित होटल सम्राट – केंद्र में प्रकोष्‍ठ और खुले हवादार प्रांगण के आसपास सुरुचिपूर्ण पत्‍थर और संगमरमर की संरचना है। यह होटल व्यावसायिक क्षेत्र, शॉपिंग मॉल और विभिन्न सांस्कृतिक और स्मारकीय आकर्षणों के भीड़-भड़क्‍के से दूर है। होटल के केंद्रीय वातानुकूलित कमरे और अन्य समकालीन सुविधाएं शाही आवास की संकल्‍पना प्रस्‍तुत करते हैं।

में आपका स्‍वागत है

कलिंग अशोक

दि अशोक समूह का होटल कलिंग अशोक इस प्राचीन शहर का पूरक है। होटल पारंपरिक शिष्‍टाचार और आधुनिक सुविधाओं का आकर्षित मिश्रण है, जिसमें पूर्ण ओडिशा का अनुभव करने के लिए ओडिशा हस्तशिल्प, हथकरघा और क्‍यूज़ीन शामिल हैं। कल्पना स्क्वेयर पर शहर के बीचोंबीच भव्य सफेद इमारत खड़ी है।

में आपका स्‍वागत है

पांडिचेरी अशोक

होटल पांडिचेरी अशोक, बंगाल की खाड़ी के विशाल दक्षिणी विस्तार के पूर्वी तट पर कुछ समुद्र तटीय रिसॉर्ट्स में से एक है। एक तरफ सूरज और दूसरी तरफ सर्फ से धुले समुद्र तट, आपको शहर के जीवन की भागमभाग से एकांत का उत्कृष्ट मिश्रण प्रदान करता है।

ऑफ़र

प्रस्ताव और संवर्धन

10% की छूट

भारत पर्यटन विकास निगम होटल

(दिल्ली बेस्ड प्रॉपर्टीज को छोड़कर)

केवल कक्ष सेवा सहित आईटीडीसी के स्वामित्व वाले रेस्तरां में भोजन और शीतल पेय पर 10% की छूट।

X