टोक्यो पैरालंपिक 2020 के लिए भारतीय दल का विदाई समारोह – India Tourism Development Corporation
समाचार

13 August 2021

टोक्यो पैरालंपिक 2020 के लिए भारतीय दल का विदाई समारोह


टोक्यो पैरालंपिक 2020 के लिए भारतीय दल का विदाई समारोह, होटल दि अशोक में 12 अगस्त, 2021 को गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। माननीय पर्यटन, संस्कृति एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के विकास मंत्री और माननीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री सहित माननीय संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं।

आईटीडीसी के अशोक ट्रैवल्स एंड टुअर्स (एटीटी) प्रभाग को 24 अगस्त से 5 सितंबर, 2021 तक टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में जाने वाले भारतीय दल के लिए भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की आवश्यकताओं के संचालन के लिए आधिकारिक ट्रैवल एजेंट के रूप में चुना गया है।

X