दि अशोक होटल ने गुझिया सम्मिश्रण (फ्यूजन गुझिया) पर विशेष कार्यशाला का आयोजन करके होली का उत्सव मनाया – India Tourism Development Corporation
समाचार

25 March 2021

दि अशोक होटल ने गुझिया सम्मिश्रण (फ्यूजन गुझिया) पर विशेष कार्यशाला का आयोजन करके होली का उत्सव मनाया

आईटीडीसी की अग्रणी होटल परिसंपत्ति, दि अशोक होटल ने 23 मार्च 2021 को होली की तर्ज पर ‘गुझिया सम्मिश्रण (फ्यूजन गुझिया)’ बनाने की विशेष कार्यशाला आयोजित की। प्रमुख मीडियाकर्मी और प्रभावशाली व्यक्ति, पाक-शाला सत्र में शामिल हुए। दि अशोक होटल में कनिष्ठ सू शेफ, विक्रम शोकीन ने उपस्थित लोगों को गुझिया बनाने की मूल बातें, इसकी तकनीक और इस मिठाई को बनाने की प्रक्रिया में देखे जा रहे नए रुझानों से परिचित कराया। शेफ विक्रम ने गुझिया की कुछ त्वरित और आसान व्यंजन-विधिओं का प्रदर्शन किया, जिन्हें कोई भी घर पर तैयार कर सकता है। कार्यशाला में पकाई गई गुझिया की कुछ प्रमुख विविधताएं थीं- पान गुझिया, चुकंदर गुझिया, चॉकलेट गुझिया और बेक्ड गुझिया। आसान व्यंजन-विधिओं के अलावा, इस कार्यशाला में रंगों, सुगंधों और खाद्य विज्ञान, जैसे रसोई रसायन-शास्त्र की जानकारी प्रदान की गई। होटल ने कार्यशाला के दौरान, सामाजिक दूरी और स्वच्छता दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया।

X