भारत की विविधता का उत्सव मनाने वाले ‘भारत पर्व’ के 7वें संस्करण का समापन – India Tourism Development Corporation
समाचार

05 February 2021

भारत की विविधता का उत्सव मनाने वाले ‘भारत पर्व’ के 7वें संस्करण का समापन

इस वर्ष पर्यटन मंत्रालय द्वारा www.bharatparv2021.com पर भारत पर्व 2021 का वर्चुअल आयोजन किया गया। देश की विविध संस्कृति, व्यंजनों और हस्तशिल्पों को प्रदर्शित करने वाला यह त्योहार अत्यधिक उत्साह के साथ समाप्त हुआ। यह उत्सव 26 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 तक 'एक भारत श्रेष्ठ भारत', 'देखो अपना देश' और आत्मनिर्भर भारत के विषयों पर आयोजित किया गया। इसका औपचारिक शुभारंभ माननीय लोकसभा अध्यक्ष, श्री ओम बिड़ला द्वारा किया गया।

X