भारत पर्यटन विकास निगम ने इंडो श्रीलंका चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित वेबिनार में भाग लिया – India Tourism Development Corporation
समाचार

26 February 2021

भारत पर्यटन विकास निगम ने इंडो श्रीलंका चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित वेबिनार में भाग लिया

श्री जी. कमला वर्धन राव, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, आईटीडीसी ने श्रीलंका में पर्यटन उद्योग के अवलोकन पर चर्चा करने के लिए इंडो श्रीलंका चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईएससीसीआई) द्वारा आयोजित वेबिनार में उद्योग के दिग्‍गजों के साथ भाग लिया। इस वेबिनार ने इस समय चल रही महामारी के दौरन पर्यटन क्षेत्र के पुनरुद्धार के लिए भारत और श्रीलंका के बीच पर्यटन और संबंधित कार्यकलापों की संभावना पर प्रकाश डाला। इसके अलावा, इसमें बौद्ध परिपथ और रामायण परिपथ जैसे आकर्षणों के महत्‍व पर भी बल दिया गया तथा पर्यटन मंत्रालय द्वारा भारत श्रीलंका पर्यटक संबंधों को बढ़ावा देने और पर्यावरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया गया। उन्होंने श्रीलंका और भारत के बीच क्रूज पर्यटन में संभावित संवृद्धि पर भी प्रकाश डाला, आयुर्वेद और योग आपसी सहयोग के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं।

X