अशोक होटल में टोक्यो 2020 में नीरज चोपड़ा सहित सभी भारतीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया – India Tourism Development Corporation
समाचार

16 August 2021

अशोक होटल में टोक्यो 2020 में नीरज चोपड़ा सहित सभी भारतीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया

अशोक होटल, नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने ओलंपिक पदक विजेताओं, नीरज चोपड़ा, रवि कुमार दहिया, बजरंग पुनिया, लवलीना बोरगोहेन और पुरुषों की राष्ट्रीय हॉकी टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित करने के लिए केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, सचिव-खेल रवि मित्तल, और महानिदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण, संदीप प्रधान भी उपस्थित थे। टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

X