भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने दि अशोक होटल, नई दिल्ली में टोक्यो ओलंपिक चैंपियंस की मेजबानी की – India Tourism Development Corporation
प्रेस विज्ञप्ति

18 August 2021

भारत पर्यटन विकास निगम (आईटीडीसी) ने दि अशोक होटल, नई दिल्ली में टोक्यो ओलंपिक चैंपियंस की मेजबानी की


दि अशोक होटल द्वारा एथलीटों के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

नेशनल, 18 अगस्त, 2021: दि अशोक होटल, नई दिल्ली, भारत पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (आईटीडीसी) के अंतर्गत प्रमुख संपत्ति, पर्यटन मंत्रालय के तत्वावधान के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम, अपार गर्व और गौरव से अभिभूत जगमगा उठा जब होटल द्वारा टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं और टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अन्य एथलीटों की मेजबानी की गई।

तिरंगे में लिपटा होटल उत्साह से गुलजार हो गया, जब इसने के टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के बाद पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, रवि कुमार दहिया, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया, भारत की पुरुष हॉकी टीम और शेष दल का स्वागत किया। श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ आतिथ्य सुनिश्चित करते हुए, शेफों ने स्थानीय स्वाद सहित विशेष रूप से तैयार किए गए व्यंजन परोसे। नीरज की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते हुए हरियाणा का प्रसिद्ध व्यंजन चूरमा परोसा गया। व्यंजन-सूची का मुख्य आकर्षण की आंतरिक नूतन पाक-कला साबुत काली दाल (उड़द दाल) से बनी दाल रायसीना और केसर सुवासित टमाटर प्यूरी, बाद में रबड़ी और जलेबी था।

भारतीय दल की मेजबानी के बारे में अपनी प्रसन्नता को साझा करते हुए श्री जीकेवी राव, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (आईटीडीसी) ने कहा, “टोक्यो ओलंपिक 2020 का भारतीय दल, हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, उन्होंने हमें, जो खुशी और उत्साह दिया है, वह बेमिसाल है। भारत ने वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से रजत पदक के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और ऐतिहासिक स्वर्ण पदक के साथ अभियान का अंत किया, जब नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भालाफेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। हम इस अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा बनने पर अभिभूत हैं और आगे भी इस प्रकार के अवसरों की आशा करते हैं।”

अपना अनुभव सांझा करते हुए, शेफ अरविंद राय, कार्यपालक शेफ, दि अशोक होटल, ने कहा, “हम टोक्यो ओलंपिक के चैंपियनों की मेजबानी करने का अवसर पाकर सम्मानित हैं। व्यंजन-सूची को उनकी पसंद और आहार के अनुसार बनाया किया गया। हमें कई खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने और विशेष भोजन के प्रति उनका लगाव और उनके पसंदीदा व्यंजनों के बारे में बात करने का मौका भी मिला।”

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा आयोजित भव्य समारोह के दौरान, होटल द्वारा ओलंपियनों को सम्मानित किया गया और इसमें श्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय खेल और युवा कार्यक्रम मंत्री, भारत सरकार, श्री निशिथ प्रमाणिक, राज्य मंत्री, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार और अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

X